महाविद्यालय परिसर में आज जनपद स्तरीय व्याख्यानमाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्वान वक्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नवीन ज्ञान एवं शोध की दिशा में प्रेरित करना रहा।
व्याख्यानमाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य महोदय ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
