राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करना रहा। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति तथा सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में जाकर श्रमदान किया तथा आमजन को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य महोदय ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।